{"_id":"cfdd335e0fd6e665ecfc956c95830264","slug":"accidents-case-at-kumarsain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन के साथ लगते थानाधार से मंगसू जाने वाली सड़क पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार बीडीसी सदस्य प्रताप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात सदस्य प्रताप चौहान अपनी कार से थानाधार से मंगसू जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी कार एचपी 06ए 3198 विश्राम गृह थानाधार के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से जख्मी चौहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक अन्य साथी मंगसू निवासी पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने कहा है कि प्राथमिक जांच में सड़क हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।