फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident in Una unknown vehicle hit scooty one woman died

ट्रक ने रौंदी स्कूटी पर सवार सास-बहू, सड़क पर बिखर गए अंग

Fri, 18 May 2018 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Fri, 18 May 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Accident in Una unknown vehicle hit scooty one woman died
PIC

ऊना जिला मुख्यालय पर बस अड्डे के साथ लगते पुल के समीप एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को बुरी तरह से रौंद दिया। दोनों का आपस में सास-बहू का रिश्ता है। इस हादसे में एक सास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहू को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

विज्ञापन


ज्योति की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका की पहचान रचना देवी (61) निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान ज्योति पत्नी अमित निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ज्योति अपने बेटे विनायक और सास के साथ स्कूटी पर सवार होकर ऊना से वापस घर लौट रही थी।

विज्ञापन

ट्रक की कुंडी में फंस गई स्कूटी

Accident in Una unknown vehicle hit scooty one woman died

किला बाबा बेदी गेट के समीप सिलिंडर से भरे ट्रक की कुंडी में स्कूटी फंस गई। इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे में ज्योति के सिर और पांव पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि बेटे विनायक को मामूली खरोंचें पहुंची हैं।

ज्योति और रचना देवी का आपस में सास-बहू का रिश्ता है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम विनय मोदी ने बताया कि प्रशासन ने मृतका के परिजनों को राहत राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed