फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident case at parwanoo, solan

पिकनिक से लौट रहे थे कि तभी हुआ ये दर्दनाक हादसा

Sat, 10 May 2014 03:14 PM IST
Updated Sat, 10 May 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Accident case at parwanoo, solan

सोलन के साथ लगते परवाणू के पास शनिवार दोपहर एक इंडिका गाड़ी कौशल्या खड्ड में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


जिन दो युवकों की मौत हुई है वे बद्दी यूनिवर्सिटी में आईटी के छात्र थे। इनमें 21 साल का परमजीत और 22 वर्षीय विवेक शामिल हैं। ये दोनों नाहन के रहने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1:25 मिनट पर हुआ। कार में कुल चार युवक शामिल थे।

हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत

Accident case at parwanoo, solan

जानकारी के अनुसार परमजीत और विवेक अपने दोस्त ऋषभ के साथ कौशल्या खड्ड में मौज मस्ती करने गए थे। इनके साथ क्लास टीचर विशाल भी था। सभी पहले खड्ड पहुंचे और वहां स्‍नान करने के बाद वापस लौटने लगे।

जैसे ही इंडिका गाड़ी स्टार्ट की कि यह खड्ड में जा गिरी। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी दो घायलों को स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed