{"_id":"85aa825e44e4d581b5258084377d70e5","slug":"accident-case-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के पास सड़क हादसा, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी के पास सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी के साथ लगते पंडोह के पास सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक जीप देर रात पंडोह के पास शिवागधार से गुजर रही थी। इस जीप में हटोण गांव के देवी सिंह(30) और जीप चालक चमन लाल (30) सवार थे।
अचानक बाद में यह जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस को देर रात इस हादसे का पता चला लेकिन अंधेरा होने के कारण मृतकों का पता नहीं चल पाया।
सुबह के समय पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों की मदद से युवकों के शवों को ब्यास नदी से बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।