{"_id":"921cde8ab89e8ee42ee535f9978f0aa1","slug":"accident-case-at-chamba-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी श्रद्घालुओं से भरी पिकअप, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी श्रद्घालुओं से भरी पिकअप, एक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के कुगति-हड़सर मार्ग पर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला के श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई है। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। इसके अलावा चालक समेत करीब 19 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
15 घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर में उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिकअप नंबर एचपी 46-0609 श्रद्धालुओं को लेकर कुगति मंदिर गई थी। इस दौरान मंदिर में माथा टेककर वापस आ रही थी।
विज्ञापन
इस गाड़ी में 20 लोग सवार थे। जब पिकअप शाम करीब चार बजे धरोला के पास पहुंची, तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में जिला डोडा के गांव बुलंदपुर निवासी ज्ञान सिंह (70) पुत्र चूहडू की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
हादसे में डोडा के गांव असर निवासी ज्ञान सिंह पुत्र अंबू राम, मोहन लाल पुत्र जमीत राम, गांव रानका की गणेशदेई पत्नी ज्ञान सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, मामादेई पत्नी कुलदीप सिंह, रोहित उर्फ सर्व सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, कुशी देवी पुत्री रमेश सिंह, रमेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, चंचला देवी पत्नी रमेश सिंह, पूर्ण चंद पुत्र ईश्वर दास, ईश्वर दास पुत्र जगत राम, नेक राम पुत्र ईश्वर दास घायल हुए हैं।
साथ ही रमेश कुमार पुत्र सागर चंद निवासी गांव भाटा परिहोत, सागर चंद पुत्र छोंदा निवासी भाटा परिहोत, स्वर्ण सिंह पुत्र केवल राम निवासी जिंजबास, इंद्रजीजत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह रानका, आजम सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी गांव रानका, आवे सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी गांव रानका घायल हो गए हैं। इसके साथ ही चालक अंगरेजों पुत्र हरि प्रसाद निवासी सुपा को चोटें आई हैं।
एडीएम लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को राहत राशि प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद मालवाहक वाहन में सवारियां ढोई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।