फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at una, one died, five injured.

ऊना में तीन हादसे, एक की मौत पांच जख्मी

Wed, 29 Apr 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 29 Apr 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
accident at una, one died, five injured.

हिमाचल के जिला ऊना में हुए अलग अलग सड़क हादसों कें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं, पांच अन्य घायल हो गए हैं। पहला हादसा जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव नंगड़ा में हुआ। यहां टिपर की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसकी पहचान सरवण कुमार निवासी बस्ती कमाल, नानग्रां जिला रोपड, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार देर शाम सरवण कुमार स्कूटी पर सवार होकर पेखूवेला से घर की ओर जा रहा था। नंगड़ा स्कूल के पास टिपर के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में सरवण गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सरवण कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़े ट्रक से जा टकराई कार, तीन जख्मी
वहीं, अंब -ऊना मुख्य मार्ग पर हिमालय ढाबा के समीप देर रात ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के सभी दुकानदार जमा हो गए। उन्होंने सभी घायलों को बाहर निकाला। 108 ऐंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अंब अस्पताल ले जाया गया।

लुधियाना निवासी 56 वर्षीय भरत भूषण अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ कार में लुधियाना जा रहे थे  इसी बीच सामने से आ रही एक गाड़ी की लाइट पड़ने से उनकी कार खड़े ट्रक से जा टकराई। कार में सवार तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


चलती कार का टायर फटा, हवा में पलटी, दो घायल

उधर, लालसिंगी में पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। एक की बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में दौरान कार में तीन महिलाएं और थी, जो बाल-बाल बच गई हैं। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed