फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at una.

सूमो-बोलेरो के उड़े परखच्चे, पांच की हालत गंभीर

Tue, 09 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 09 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
accident at una.

ऊना के समूरकलां में सूमो और बोलेरो गाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे नाजुक हाल में पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे सुशील कुमार निवासी छपरोह अपनी सूमो में सवार होकर अपनी पत्नी साक्षी, भाभी मीना एवं नन्ही भतीजी के साथ ऊना की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


समूरकलां पहुंचने पर सामने से आ रही एक बोलेरो में सवार कौल सिंह निवासी मंडी ने तेज रफ्तार से चलते हुए विपरीत दिशा में आकर सूमो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ियों में सवार बच्ची समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को 108 एवं स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल लाया गया, जहां पर मीना की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन परिजन उसे होशियारपुर स्थित किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। वहीं अन्य घायलों का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed