फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at khalini

बेकाबू ऑल्टो कार ने दो छात्राओं को कुचला

Fri, 01 Aug 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Aug 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
accident at khalini

खलीनी में तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दो स्कूली छात्राओं को टक्कर मार दी। छात्राओं की पहचान आरती (15) और भारती (15) के तौर पर हुई है। छात्राएं केंद्रीय विद्यालय (तिब्बतियन) छोटा शिमला में दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दुर्घटना के वक्त दोनों स्कूली छात्राएं स्कूल जा रही थीं।

विज्ञापन


छात्राएं लोअर खलीनी की रहने वाली हैं। कार को प्रदेश विवि में तैनात एक महिला टीचर चला रही थीं। सूचना के बाद न्यू शिमला पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे आरती और भारती खलीनी चौक पर पहुंची।
विज्ञापन


दोनों सड़क पार करने जा रही थी कि इसी दौरान बीसीएस की ओर से तेज गति से एक आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे बैंच के साथ टकराकर रुक गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। एक महिला ने गुस्से में आकर महिला चालक को थप्पड़ भी रसीद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों छात्राओं को उपचार के लिए तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। भारती के सिर पर दो टांके लगे हैं और एक टांग में प्लास्टर चढ़ा है। आरती को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

महिला टीचर के खिलाफ अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। छात्राओं के अभिभावक मुकदमा दर्ज करने के पक्ष में नहीं है। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी।


प्रत्यक्षदर्शी विशाल ठाकुर और संजीव ने कहा कि कार तेज रफ्तार से बीसीएस की तरफ से आ रही थी। कार बीच सड़क पर चल रही थी। वहीं एएसपी भजन नेगी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed