{"_id":"db40f31d7891ebd6609cd640251fe443","slug":"accident-at-kangra-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,भवारना (कांगड़ा)
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा के भवारना के समीप बलौटा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे डरोह का विकास डोगरा शनिवार रात 9 बजे किसी मिस्त्री को उसके घर बलोटा छोड़ने गया था।
वापस आते वक्त विकास डोगरा का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे विकास बुरी तरह से घायल हो गया। आसपड़ोस के लोगों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया।
पालमपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया गया। विकास के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन