फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a youth was injured when he shot a gun

युवक को टोपीदार बंदूक के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, हुआ ऐसा हाल

Sun, 07 Jan 2018 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 07 Jan 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
a youth was injured when he shot a gun

पांवटा के नारीवाला गांव में सेल्फी लेते हुए अचानक टोपीदार बंदूक से गोली चलने पर एक युवक घायल हो गया। युवक को सिविल अस्पताल पांवटा से नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान सुनील शाह (33) के रूप में हुई है और बिहार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार शनिवार को नारीवाला में सुनील अपने मकान मालिक की बंदूक के साथ सेल्फी खिंचवा रहा था। 
विज्ञापन


इस बीच बंदूक 12 वर्षीय बच्चे को पकड़ा दी। टोपीदार बंदूक के ट्रीगर पर बच्चे का हाथ चला गया और अचानक फायर होने से सुनील के दाहिने कंधे पर गोली जा लगी। इस हादसे से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमटी सुरजीत सिंह व पायलट दीप ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। घायल सुनील की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया है। 


डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा-336 व 337 और आर्म्स एक्ट-25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचे थे। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed