फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a youth got injured in bike accident

शोघी बाजार में बेकाबू हुई बाइक, युवक को रौंदा

Fri, 21 Mar 2014 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Mar 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
a youth got injured in bike accident

शोघी बाजार में शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू बाइक सवार ने युवक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यह युवक मौके पर ही बेहोश हो गया।

विज्ञापन


बाद में स्थानीय लोगों ने इसे पास के एक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए यहां से डॉक्टरों ने इसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे रोहाल ढाबे पर काम करने वाला यह युवक कुछ सामान लाने साथ की दुकान के लिए निकला।
विज्ञापन


अभी सड़क से गुजर रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से यह युवक सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। वहीं, बाइक सवार भी आगे खड़ी एक सेंट्रो कार से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन बाजार में ऐसी घटनाएं हो रही है। ऐसे में यहां की पुलिस की तैनाती बढ़ाई जानी चाहिए। फिलहाल जख्मी युवक को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है जहां इसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed