फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A woman run away with her Nephew at Hamirpur.

11 माह का बच्चा छोड़ भांजे संग फरार हुई मामी, थाने पहुंचा पति

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
A woman run away with her Nephew at Hamirpur.
भोरंज के अंतर्गत हयोड़ गांव में भांजा अपनी सगी मामी को लेकर फरार हो गया। - फोटो : Demo pic

अपने 11 महीने के बच्चे को छोड़कर महिला अपने भांजे के साथ फरार हो गई। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत हयोड़ गांव में भांजा अपनी सगी मामी को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


दोनों को पुलिस ने रिकांगपिओ में पकड़ा है। दोनों को एसडीएम भोरंज के समक्ष पेश किया गया। यहां मामी ने अपने भांजे के साथ रहने का बयान दिया है। समझौते के चलते भाभी अपने भांजे के साथ चली गई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति ने 30 मई को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी घर से फरार है। इसी दौरान उसका भांजा भी घर से गायब पाया गया। युवक ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों, अब भांजे के साथ रहने को कहा

A woman run away with her Nephew at Hamirpur.
महिला ने अपने पति की बजाय भांजे के साथ रहने पर सहमति जताई। - फोटो : Demo pic

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की। इस दौरान भांजे के मोबाइल का सिगनल रिकांगपिओ का आया। इसके चलते पुलिस ने रिकांगपिओ में दबिश दी। यहां पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

दोनों बुधवार को एसडीएम एसके पराशर के समक्ष पेश किए गए। यहां महिला ने अपने पति की बजाय भांजे के साथ रहने पर सहमति जताई। दोनों के बयान कलमबद्ध करने के बाद महिला अपने भांजे के साथ चली गई है। हालांकि महिला का 11 माह का बेटा है, उसे भी अपने साथ ले गई है।

मामा ने ही किया था भांजे का पालन पोषण, अब शर्मसार

A woman run away with her Nephew at Hamirpur.
शिकायतकर्ता ने बताया कि बचपन में ही उसके भांजे के पिता की मौत हो गई। दो साल की आयु में वे उसे और उसकी बहन को अपने घर ले आए। - फोटो : Demo pic

शिकायतकर्ता ने बताया कि बचपन में ही उसके भांजे के पिता की मौत हो गई। दो साल की आयु में वे उसे और उसकी बहन को अपने घर ले आए। यहां भांजे की बहन की शादी की। दोनों के नाम 5 मरले भूमि कर उन्हें मकान भी बनवाया।

करीब चार साल पहले उसकी बगबाड़ा की युवती से शादी हुई। 11 माह पहले उनके यहां बेटे ने जन्म लिया, लेकिन भांजे की करतूत ने उन्हें शर्मशार कर दिया है। उधर, चौकी प्रभारी शक्ति स्वरूप का कहना है कि पीड़ित ने अपनी पत्नी के फरार होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उसकी पत्नी अपने भांजे के साथ रिकांगपिओ में पकड़ी गई। दोनों को एसडीएम के समक्ष पेश कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed