फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Teacher Post Nude Photos in Teachers Whatsapp Group.

शिक्षकों के व्हाट्सऐप ग्रुप में टीचर ने की ऐसी करतूत कि सब हुए शर्मसार

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
A Teacher Post Nude Photos in Teachers Whatsapp Group.

समाज को नई दिशा देने वाले शिक्षक ही जब समाज को शर्मसार कर देने वाली घटनाओं को अंजाम देने लग जाएं तो समाज क्या सीखेगा? ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने वाले एक जेबीटी अध्यापक ने सोशल मीडिया के एक व्हाट्स एप ग्रुप में आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दीं। अध्यापक की अश्लील तस्वीरें पोस्ट होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस ग्रुप में प्रदेश भर के 256 के करीब महिला और पुरुष जेबीटी शिक्षक सदस्य हैं। इससे मामला और अधिक गरमा गया है। हालांकि, ग्रुप आधिकारिक न होकर व्यक्तिगत तौर पर बनाया गया है। इसमें करीब सौ से ज्यादा एडमिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलविंद्र बैंस ने लिखित शिकायत शिक्षा उपनिदेशक जिला ऊना और एसपी को सौंपी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बलविंद्र बैंस ने कहा कि इस प्रकार के मामलों से शिक्षक वर्ग की बदनामी होती है, इसलिए मामले को विभाग और पुलिस के सामने रखा गया है।

टीचरों ने बनाया था ग्रुप, एक शिक्षक ने डाल दी 113 अश्लील फोटो

A Teacher Post Nude Photos in Teachers Whatsapp Group.

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए अध्यापकों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसी ग्रुप में शामिल एक अध्यापक ने बीते दिनों एक पीडीएफ फाइल पोस्ट कर दी, जिसमें 113 अश्लील पेज थे।

जब ग्रुप में शामिल महिला और पुरुष शिक्षकों ने इस फाइल को खोला तो उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी। देखते ही देखते शिक्षक के कारनामे की खबर प्रदेश में आग की तरह फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी इसकी शिकायत जहां शिक्षा उपनिदेशक से सोमवार को कर दी वहीं मामले की शिकायत एसपी ऊना से भी की है। वहीं, पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस ग्रुप में संबंधित मैसेज जिनके मोबाइल से आगे सर्कुलेट हुआ, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है।

मामले की जांच शुरू : एसपी 
एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय के अधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है, मामला शिक्षा उपनिदेशक के ध्यान में लाया जाएगा और उसके बाद ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed