{"_id":"59afcb514f1c1b70078b48b1","slug":"a-suicide-case-registered-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महिला कर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य महिला कर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर के रैड़ा सेक्टर में एक किराए के मकान में रह रही युवती ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक युवती जिला हमीरपुर के कृष्णानगर की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मामला बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे का है। मृतक युवती बिलासपुर जोनल अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर तैनात थी और हर सुबह करीब साढ़े 9 बजे ड्यूटी के लिए निकल पड़ती थी,
विज्ञापन
लेकिन बुधवार सुबह वह घर से बाहर नहीं निकली। इसका पता लगाने के लिए मकान मालिक जब कमरे पर गया तो देखा कि अंदर युवती पंखे से झूल रही है।। मकान मालिक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल मृतिका के परिजनों का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।