{"_id":"46e6916ce1a4af8de8b2d2b75b50a3ef","slug":"a-piligram-commit-suicide-at-chintpurni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय की तीसरी मंजिल से कूदा श्रद्घालु, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय की तीसरी मंजिल से कूदा श्रद्घालु, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
Updated Mon, 03 Nov 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर भवन के पास लक्कड़ बाजार में एक श्रद्घालु ने सराय की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। वह अपने परिवार के साथ सराय में ठहरा हुआ था। इस शख्स ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमृतसर निवासी नरेश कुमार रविवार को परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को आया हुआ था और रात को एक सराय में कमरा लेकर ठहरा हुआ था। सोमवार सुबह तड़के तीन बजे जब उसके परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे।
विज्ञापन
तो नरेश ने सराय की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा जान दे दी। जोरदार चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े-दौड़े बाहर आए तो देखा कि नरेश सड़क पर गिर पड़ा हुआ था, जिसे फौरन स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। हालांकि आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
डीएसपी अंब जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।