फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person shoot a teacher at kandaghat.

पहले विकलांग शिक्षक, फिर खुद को गोली मारी

Thu, 03 Mar 2016 09:16 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
a person shoot a teacher at kandaghat.

जमीनी विवाद के चलते हिमाचल के जिला सोलन के कंडाघाट के शिशड़ी गांव में स्कूल से छुट्टी कर लौट रहे एक शिक्षक पर गोली दाग दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार दी।

विज्ञापन


दोनों को घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां हमलावर की देररात मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय शास्त्री शिक्षक भगवान सिंह विकलांग है।
विज्ञापन


अपने तीन टायरों के स्कूटर पर सवार होकर वह छुट्टी के बाद घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में कंडाघाट के पास उसी के गांव शिशड़ी का पूर्ण सिंह उसका सड़क किनारे इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने के बावजूद शिक्षक ने दिखाई हिम्मत

a person shoot a teacher at kandaghat.

जैसे ही स्कूटर उसके पास से गुजरा, उसने गोली दाग दी। गोली शिक्षक की बाजू पर लगी, लेकिन जैसे तैसे वह घर पहुंच गया। सूचना कंडाघाट पुलिस स्टेशन में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपी की खोज शुरू कर दी।

इस दौरान घटनास्थल के साथ ही नाले में गोली दागने का आरोपी पूर्ण गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला। पूछा तो पता लगा कि उसने खुद को ही गोली मार दी है। पुलिस ने मौके से 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस और एक कारतूस का खोल बरामद किया है।

बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने कहा कि आरोपी पर हत्या और आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed