फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person run away with his friend's wife.

घर बुलाकर दोस्त के साथ कर डाली ये करतूत

Sat, 11 Apr 2015 10:19 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
a person run away with his friend's wife.

अपने दोस्त और उसकी पत्नी को घर बुलाकर इस शख्स ने ऐसा काम कर दिया कि सुनने वाले भी शरमा जाएंगे। यह मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है। शिमला के रामपुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि बिलासपुर के कुटैहला निवासी विद्यासागर ने उसे अपने घर बुलाया था। वह भी अपनी पत्नी के साथ उसके घर आ गया।

विज्ञापन


थकावट के कारण वह फ्रैश होने के लिए बाथरूम चला गया। कुछ देर बात जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी और विद्यासागर वहां पर मौजूद नहीं थे। दोनों यहां से गायब थे। युवक का आरोप है कि विद्यासागर ने उसकी पत्नी को धोखे में रखकर उसके साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन


व्यक्ति ने बारे अदालत में मामला दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी जिसके आधार पर अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत के आदेशों की अनुपालना करते हुए पुलिस ने धारा 156 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

a person run away with his friend's wife.

पुलिस के अनुसार युवक का कहना है कि उसके दोस्त ने धोखे से उसकी पत्नी के साथ फिर से शादी कर ली है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। न्यायलय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पति ने शिकायत दर्ज की है कि वह बिलासपुर के विद्यासागर नामक व्यक्ति के यहां आए हुए थे। वह (शिकायतकर्ता) बाथरूम में गया। लेकिन, वापस आकर देखा तो उसकी पत्नी और विद्यासागर वहां पर नहीं थे। पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 594, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इधर, एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। एएसआई पदम देव को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed