फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person murdered his wife at kullu.

गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Thu, 09 Apr 2015 09:02 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
a person murdered his wife at kullu.

पति से अलग रह रही महिला की देर रात हत्या कर दी गई। पति ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के कुल्लू का है। यहां आनी खंड के कुंगश में एक महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी पति फरार है। पुलिस के अनुसार महिला कर्मचारी का गला घोंटा गया है। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि वारदात को रात करीब दो बजे के आसपास अंजाम दिया है।
विज्ञापन


आनी करशाला की 30 वर्षीय वंदना की शादी करीब 11 साल पहले कालका के एक युवक के साथ हुई थी। अब वह पंजाब में रहता है। कई साल से यह महिला अपने पति से अलग रहती थी। इस बीच वह पशु औषधालय में अनुबंध के आधार पर फार्मासिस्ट के पद पर कुंगश में सेवाएं दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात अंजाम दी वारदात

a person murdered his wife at kullu.

महिला का पति बीच-बीच में उससे मिलने कुंगश आता था और उसको तंग करता था। इसकी सूचना पहले भी लड़की ने अपने परिवार को दी थी। पुलिस के मुताबिक लोगों ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे उसका पति गाड़ी में आया और उसके क्वार्टर में चला गया।

इस बीच लड़की की जोर से चीख वहां रहने वाले लोगों को सुनाई दी। पड़ोसियों ने बाहर देखा तो उसका पति दो बजे के करीब वहां से गाड़ी दौड़ाकर भाग गया। पड़ोसियों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वहां वंदना मृत अवस्था में पड़ी थी। पड़ोसियों ने तुरंत आसपास के लोगों को आवाजें दीं और उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

पति की तलाश में पुलिस

a person murdered his wife at kullu.

डीएसपी सुरेश चौहान, थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसएसआई मोहन, नरेंद्र और प्रताप ठाकुर सहित पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कमरे के अंदर के सामान को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की खोज शुरू कर दी है। डीएसपी सुरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को आरोपी को पकड़ने के लिए आनी पुलिस द्वारा सूचना दी गई है।

पुलिस हत्यारे को कड़ी सजा दे : ज्ञान चंद

लड़की के पिता ज्ञान चंद कटोच ने पुलिस से मांग की कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। बेटी की हत्या से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed