{"_id":"56ecec424f1c1bd3618b49b7","slug":"a-person-murdered-his-brother-at-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए सगा भाई ही बन गया हत्यारा, घोंट दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए सगा भाई ही बन गया हत्यारा, घोंट दिया गला
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मनाली में हुए कुर्मी हत्याकांड में उसके सगे भाई का हाथ था। आरोपी ने हत्या जमीनी झगड़े को लेकर की थी। जांच में सामने आया है कि कुर्मीचंद की हत्या कुल्लू के गांधी नगर में कर दी गई थी। जिसके बाद शव को ट्रक में भर कर मलाणा जाकर नाले में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में पहले मृतक की पत्नी पर संदेह किया जा रहा था। वहीं बाद में पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि पहले पूरा संदेह कुर्मी चंद की पत्नी पर था, लेकिन मृतक के भाई की बातों से पुलिस को संदेह हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर कुर्मी चंद के भाई रामनाथ को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस की सख्ती के आगे कुर्मी चंद का भाई रामनाथ टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या जमीन के झगड़े को लेकर हुई है।
विज्ञापन
एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि रामनाथ बार-बार कुर्मी दत्त की पत्नी पर संदेह जता रहा था। जिसके चलते वह पहले दिन से ही पुलिस के राडार पर आ गया था। जांच में पाया गया कि रामनाथ ने जमीनी विवाद को लेकर गांधीनगर में कुर्मीचंद से मारपीट की और बाद में उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त पर हत्याकांड में इस्तेमाल सामान को बरामद कर लिया है।