कहासुनी के बाद भतीजे ने पीट पीट कर ली बुजुर्ग ताया की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद लेकर जिसे पाल पोस कर बड़ा किया, उसी ने बुजुर्ग की जान ले ली। कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने ताया को मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां भरमौर की कबायली पंचायत गरोला के टिप्परी गांव में एक वृद्ध की उसके ही भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी।
आरोपी ने बुजुर्ग की धुनाई की थी और उसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग हामा राम (78) ने अपने भतीजे परस राम को गोद ले रखा था और बेटे की तरह पाल कर बड़ा किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी परस राम व उसकी मां गीता दोनों को हिरासत में ले लिया है।
जिन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश करके अदालत से दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले हामा और उसके भतीजे परस राम के बीच में विवाद रहने लगा। जिसमें परस राम की मां गीता साथ दे रही थी।
गुस्से में आकर की थी बुजुर्ग की पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम
बीते वीरवार को हामा और उसके भतीजे परस राम में विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपना आपा खोकर वृद्ध की निर्मम पिटाई कर दी। जिससे हामा राम के सिर में चोट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। वीरवार का पूरा दिन स्वास्थ्य उपचार न मिलने की स्थिति में आखिरकार शुक्रवार की सुबह हामा ने दम तोड़ दिया।
इसी बीच किसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आरोपी में परस राम और उसकी मां गीता को हिरासत में ले लिया है।
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही वृद्ध की मौत के सही सही कारण सामने आ पाएंगे। हिरासत में लिए गए आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।