फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person killed his son at nahan.

पत्नी से झगड़े के बाद बेटे को पटककर मार डाला

Mon, 19 Oct 2015 08:54 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
a person killed his son at nahan.

पत्नी से झगड़े के दौरान एक शख्स अपना होश खो बैठा। दरिंदगी पर उतरे इस शख्स ने अपने 15 महीने के इकलौते बेटे को फर्श पर पटककर मार डाला। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के सिरमौर में सामने आया है। यहां थाना क्षेत्र राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग के सनियो गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के दौरान अपने 15 माह के इकलौते बेटे को फर्श पर पटक कर मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सनियो गांव के देशराज और उसकी पत्नी नीमा देवी में शनिवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान देशराज ने गुस्से में आकर पत्नी की गोद से बेटे राजन को उठाया और गर्दन से पकड़कर फर्श पर पटक दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। रोती बिलखती नीमा देवी ने रात को ही 100 नंबर पर फोन किया जो नाहन थाने में लगा।
विज्ञापन

मां बाप में अक्सर होता रहता था झगड़ा

a person killed his son at nahan.

यहां से सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी मोहर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस दल रात 2.30 बजे गांव पहुंचा और आरोपी देशराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार देशराज और उसकी पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इस कारण नीमा देवी करीब एक साल तक मायके में रह रही।

एक माह पहले ही महिला आयोग ने काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में समझौता करवाया और नीमा वापस ससुराल आ गई थी। लेकिन दोनों के झगड़े खत्म नहीं हुए। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर देशराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed