फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person killed his sister at una.

हैवानियत! सगी बहन को मौत के घाट उतारा

Thu, 23 Oct 2014 08:38 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
a person killed his sister at una.

दिवाली से पहले घर आए सगे भाई ने रॉड से अपनी सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया। बहन के हाथों खाना खाने के बाद इस शख्स ने बहसबाजी शुरू कर दी और फिर लोहे की रॉड से बहन की जान ले ली।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के ऊना जिला के अंब के लंबासैल की है। यहां एक सगे भाई ने अपनी ही बहन की लोहे की रॉड के वार से निर्मम हत्या कर दी। भाई ने बहन के ससुराल में ही इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


लखवीर सिंह निवासी पुतड़ियाल वल तहसील नादौन जिला हमीरपुर वारदात के बाद फरार हो गया है।

भाभी का बचाव करना पड़ा महंगा

a person killed his sister at una.

बताया जा रहा है कि आरोपी बलवीर शराब के नशे में धुत्त होकर आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। जिसके चलते बहन ने अपनी भाभी को अपने घर बुला लिया। जिस पर बलवीर बहन से खफा रहने लगा था।

जो बहन की हत्या का कारण बना। मंगलवार देर शाम जब लखबीर अपनी बहन वीना के घर लंबासैल आया हुआ था। उसी दौरान बहन ने अपने भाई के लिए खाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी उस वक्त शराब के नशे मे धुत्त था।

खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर बहन से उलझ गया और तैश में आकर लखबीर ने एक लोहे की रॉड से बहन के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे वीना बुरी तरह से लहुलुहान हो गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

हैवानियत की हदें की पार

a person killed his sister at una.

इतना ही नहीं आरोपी बहन वीना को घसीटता हुआ पशुशाला तक ले गया। वहां भी उसने बीना के उपर कई वार किए। शोर सुनकर बीना की 21 साल की बेटी रमारानी दौड़ी आई। भांजी को आता देख लखबीर ने उस पर भी वार किया जिससे वो बेहोश हो गई और आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

रमारानी जब तक कुछ समझ पाती बीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात का का जायजा लेकर लाश को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। वहीं पुलिस की एक टीम ने लखबीर को उसके घर पुतड़ियाल वल, नादौन से हिरासत में लिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब जितेन्द्र ने बताया कि हत्या के आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर अंब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ समय पहले भी लखबीर अपनी बहन के घर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। उस वक्त माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed