फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Killed his Mother at Karsog, Mandi.

खेतों में काम कर रही महिला को बेटे ने दराती से उतारा मौत के घाट

Sun, 27 Aug 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Sun, 27 Aug 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
A Person Killed his Mother at Karsog, Mandi.

खेतों में काम कर रही मां को बेटे ने दराती से अनेक वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद खुद अपने पिता को मां के खेतों में गिरे होने की सूचना दी। इससे पहले की पिता मौके पर पहुंचते, बेटे ने भागने की कोशिश की।

विज्ञापन


लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला हिमाचल के मंडी का है। घटनास्थल पर महिला दम तोड़ चुकी थी। बेटा दिमागी तौर पर परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मृतक महिला की शिनाख्त 55 वर्षीय कोलटी देवी पत्नी केशव राम गांव करसाल डाकघर और सब तहसील पांगना मंडी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सुबह महिला घर से खेतों में घास काटने के लिए अपने बेटे (20) को लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी के बाद मां की दराती से ले ली जान

A Person Killed his Mother at Karsog, Mandi.

दोनों दराती लेकर घास काट रहे थे तो काम को लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई। जब बहस ज्यादा बढ़ गई तो बेटे ने आपा खो दिया और दराती से मां पर वार कर दिया। जिसके बाद मां लहूलुहान होकर खेतों में जा गिरी।

पंचायत प्रधान तोता राम ने कहा कि हत्यारोपी झगड़ालू किस्म का था। घरवालों से काफी झगड़ा करता रहता था और मानसिक रूप से परेशान भी था। वारदात की सूचना मृतका के पति ने दी थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर रवाना हुए।

इसी बीच हत्यारोपी बेटे ने फरार होने की कोशिश की। जिसे ग्रामीणों ने धर दबोचा। चार भाई बहनों में आरोपी दूसरे नंबर पर है। इसकी बड़ी बहन और दो छोटे भाई और बहन इस वारदात से भयभीत हैं।

थाना प्रभारी अमर सिंह ने कहा कि हत्यारोपी बेटे पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टतय हत्या का कारण पारिवारिक झगड़ा लग रहा है। पुलिस ने दराटी को कब्जे में ले लिया है। वहीं, हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed