{"_id":"53cffc70e392de6487cae9b5505545fa","slug":"a-person-killed-at-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक! पोते के नामकरण के दिन उठी अर्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक! पोते के नामकरण के दिन उठी अर्थी
संजय शर्मा/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
जिस दिन पोते का नामकरण होना था, उसी दिन बुजुर्ग दादा की अर्थी उठ गई। घर पर नामकरण की तैयारियां पूरी थी लेकिन कुछ लोगों ने बुजुर्ग को इस खुशी से पहले ही मार डाला। जमीनी विवाद को लेकर की हत्या के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत कुठेड़ा पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। खुशियों के मौके पर बुजुर्ग के घर में मातम का माहौल हैं।
विज्ञापन
अपने पोते का नामकरण करने से पहले ही बुजुर्ग ब्रह्मदास इस दुनिया से रुखसत हो गया। जिस घर में आज एक नन्हे बच्चे का नामकरण होना था, वहीं से बुजुर्ग की अर्थी निकली। इस वारदात में मारे गए बुजुर्ग ब्रह्मदास को कुछ दिन पहले ही पोता हुआ है।
विज्ञापन
नामकरण की थचल रही थी तैयारी
मृतक के बेटे अमन के बेटे के नामकरण की घर में पूरी तैयारियां थी। बुजुर्ग ब्रह्मदास ने स्वयं अपने सगे-संबंधियों के पास जाकर निमंत्रण दिए। लेकिन, उन्हें क्या मालूम था कि यह उनकी जिंदगी की आखरी खुशी है।
बुधवार की रात एक परिवार के लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। उनके साथ ऐसी मारपीट की गई कि वे अस्पताल तक पहुंच गए और उनकी सांसें ही उखड़ गईं। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि मामला दर्ज है और छानबीन की जा रही है।