{"_id":"56faa8504f1c1b8e1af00a84","slug":"a-person-commit-suicide-by-jump-into-well-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान शख्स ने कुएं में कूद कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से परेशान शख्स ने कुएं में कूद कर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव डंगोली में एक व्यक्ति ने कुएं में कूद कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शिंगारा (42) निवासी डंगोली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शिंगारा पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसका कोई भाई-बहन नहीं है और कुछ वर्ष पहले ही माता-पिता की भी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम डंगोली स्थित एक कुएं में शिंगारा ने अचानक छलांग लगा दी। इसी दौरान खेतों में घास काट रही एक महिला ने जोरदार चिल्लाने की आवाज सुनी तो महिला कुएं के पास पहुंची। महिला ने देखा कि शिंगारा कुएं में डूब रहा है।
विज्ञापन
महिला ने आनन-फानन में इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने व्यक्ति को कुएं से निकालने के काफी प्रयास किए लेकिन तब तक शिंगारा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।