फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Attacked His Wife at Chamba.

देर से जागने पर पति ने दराट से फोड़ा पत्नी का सिर, भाई को भी मारा

Sat, 06 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा) Updated Sat, 06 May 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
 A Person Attacked His Wife at Chamba.

शादी से लौटे एक शख्स ने घर पहुंचकर सो रही पत्नी को आवाज लगाकर दरवाजा खोलने को कहा। मगर जब वह देरी से उठी से पति ने उसपर हमला बोल दिया। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है।

विज्ञापन


यहां पुलिस थाना चुवाड़ी के गांव खफरोदु में शादी से लौटकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के न उठने से तैश में आए आरोपी ने दराट से वार कर दिया। बचाव में आए भाई पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी और भाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पत्नी के सिर पर 24 और भाई को 9 टांके लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अशोक अपने भाई की बारात में गया हुआ था। बारात बिन्ना गांव गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सिर मारा दराट, लगे 24 टांके

 A Person Attacked His Wife at Chamba.

परिवार के अन्य सदस्य भी बारात में गए थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब वे सब घर पहुंचे। अशोक ने पत्नी सुरेखा देवी को जगाया। जब वह नहीं जागी तो अशोक ने दराट उठाया और उसके सिर पर दे मारा। सुरेखा बीच बचाव के लिए भागी।

इसी बीच अशोक का बड़ा भाई कुलदीप आया तो उसने उसपर भी हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए हैं। वारदात के बार आरोपी जंगल की ओर भाग गया। हादसे से परिजन सकते में हैं। एक तरफ शादी का माहौल है तो दूसरी तरफ आरोपी ने दो को लहूलुहान कर दिया।

पत्नी सुरेखा ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। साथ ही दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सुरेखा को 24 और कुलदीप को 9 टांके लगे हैं। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सुरेखा ने शिकायत में कहा कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 324 के तहत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने भी मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed