फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person attack his wife with axe.

शराब पीने से रोका तो पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया

Wed, 01 Apr 2015 05:02 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
a person attack his wife with axe.

31 मार्च को सस्ती शराब पीने की खातिर एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि इसने पति को शराब पीने से रोक दिया था। फिर क्या था आरोपी कुल्हाड़ी लेकर इस पर टूट गया।

विज्ञापन


यह कुल्हाड़ी महिला के सिर में घुस गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला हिमाचल के जिला सोलन के कुनिहार का है। यहां शराब के नशे में धुत्त होकर एक शख्स ने अपनी पत्नी के कत्ल का प्रयास कर डाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी बनिया देवी स्थित लक्कड डिपू में काम करता है। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से अब इसकी गंभीर हालत देखते हुए आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े बजे की घटना

a person attack his wife with axe.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों पति पत्नी लकड़ी के डिपो काम कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे नेपाली मूल का प्रेम सिंह 31 मार्च को सस्ती शराब पीने के लिए दोस्तों के साथ डिपो में ही बैठ गया।

इसी दौरान यहां काम कर रही इसकी पत्नी आ गई और उसने ज्यादा शराब पीने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी डिपू के साथ लगे टैंट में महिला को ले गया और वहां पर रखी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया।

यह कुल्हाड़ी महिला के सिर में ही फंस गई जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं साथ काम कर रहे यह वारदात एक कश्मीरी खान ने देखी। उसने मुश्किल से सिर से कुल्हाड़ी निकाल कर महिला को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed