{"_id":"5e9ad8028ebc3e72ba3137bb","slug":"a-person-arrived-in-chamba-from-punjab-in-a-cylinder-truck-police-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर के ट्रक में पंजाब से चंबा पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिलिंडर के ट्रक में पंजाब से चंबा पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sat, 18 Apr 2020 04:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सिलिंडर की गाड़ी में पंजाब से आए एक व्यक्ति के खिलाफ बनीखेत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उसे 14 दिन के लिए चेली कॉलोनी में क्वारंटीन किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। चालक उसे ट्रक का परिचालक बताकर पंजाब से चंबा लाया था। व्यक्ति के गांव के लोगों से मिली सूचना पर पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण शर्मा और विपन ठाकुर ने उसके घर पहुंचे। जांच में पाया गया कि वह 16 अप्रैल को सिलिंडर की गाड़ी से चंबा पहुंचा है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 34 और आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक विपन कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। चालक को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति का आभार जताया है। जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को जानते हैं, जो बिना बताए उनके गांव में पहुंचे हैं तो इसकी सूचना तुरंत दें। डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा ने बताया कि सिलिंडर के ट्रक में बिना बताए पंजाब से चंबा पहुंचे व्यक्ति और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन