{"_id":"13131aace802353afe69a60323d38ba0","slug":"a-girl-commit-suicide-at-daralaghat-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों को गई युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों को गई युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की, दाड़लाघाट (सोलन)
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम के समय काम के लिए खेतों में गई युवती ने खुदकुशी कर ली। देर शाम इसका शव घासनी में पेड़ से लटका मिला है। मामला हिमाचल के सोलन का है। यहां पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत मांगू के रौड़ी गांव में एक युवती ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दाड़ला थाना प्रभारी हंसराज रूजटा ने बताया कि युवती के परिजनों के अनुसार वह सोमवार शाम को खेतों की ओर गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो परिजन अपने पड़ोसियों के साथ युवती को ढूंढने निकले। खोज करते हुए उन्हें युवती घासनी में पेड़ से लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जिस पर थाना प्रभारी हंसराज अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि क्षेत्र में दो ही दिनों में यह आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पूर्व सोमवार को भी अर्की थाना के तहत बखालग में एक 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी।