फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   904 gram charas seized from truck driver by bilaspur police

सेब से लदे ट्रक से पुलिस ने बरामद की 904 ग्राम चरस

Wed, 07 Oct 2020 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
904 gram charas seized from truck driver by bilaspur police
- फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर मंगलवार देर रात स्वारघाट पुलिस ने बनेर स्थान पर लगाए नाके के दौरान सेब से लदे ट्रक से 904 ग्राम चरस के साथ चालक और कंडक्टर सीट पर बैठे एक अन्य चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संतोष कुमार (33) पुत्र हेम सिंह गैहरा तहसील सरकाघाट जिला मंडी व दूसरे चालक की पहचान हेमचंद (32) पुत्र धर्म सिंह निवासी कोठी गहरी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चरस की खेप कंडक्टर सीट पर बैठे हेमचंद के बैग से मिली है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बनेर में खड़ा एक ट्रक (एचपी64-5775) पिछले दो दिन से खराब था। मंगलवार शाम को यहां जाम लगा था। थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में टीम जाम खुलवाने गई थी। ट्रैफिक ज्यादा होने पर थाना प्रभारी ने यहां पर नाका लगा दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रहे सेब से लदे ट्रक चालक (एचपी 66 ए-3240) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह ट्रक को भगाकर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रक को थोड़ी दूर आगे रोका और केबिन की तलाशी ली। इस दौरान कैरी बैग से पॉलिथीन में रखी बत्तीनुमा चरस बरामद हुई। इसका भार 904 ग्राम निकला। डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाने में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed