फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9.875 kg charas recovered in hrtc bus kullu himachal

एचआरटीसी की बस से पकड़ी चरस की बड़ी खेप, दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
9.875 kg charas recovered in hrtc bus kullu himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पौने 10 किलो से अधिक चरस की खेप पकड़ी है। पुलिस ने चरस के साथ दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की एक टीम शुक्रवार को नाकाबंदी पर थी। इस दौरान आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी की जा रही थी। हरिद्वार से मणिकर्ण आ रही एचआरटीसी बस को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार दो महिलाएं पुलिस को देख घबरा गईं।
विज्ञापन


पुलिस का शक गहरा गया और तलाशी करने पर उनके पास 9.875 किलोग्राम चरस मिली। महिलाओं ने चरस को शरीर के चारों ओर लपेट कर रखा था। इसमें सपना (33) पत्नी प्रकाश निवासी कपिलवस्तु नेपाल से 5.025 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बस में सवार दूसरी महिला से रानी (30) पत्नी शंकर निवासी चद्रौता, जिला कपिलवस्तु, नेपाल के कब्जे से 4.850 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बस से बरामद चरस की बड़ी खेप को देखकर सवारियां भी हैरान रह गईं। 

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि एचआरटीसी बस में सवार दो नेपाली महिलाओं से पौने दस किलो से भी अधिक चरस बरामद की गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

उन्हें कोर्ट में भी पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed