फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, आत्महत्या का मामला

धमकियों से परेशान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 16 Feb 2019 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Feb 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
क्राइम, आत्महत्या का मामला

शहर की एक महिला ने धमकियों से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति उसे कुछ समय से फोन करके परेशान कर रहा है। उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इससे परेशान होकर महिला ने करीब दो दर्जन दवाइयां निगलकर जान देने की कोशिश की। महिला को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। छोटा शिमला पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती है। मध्य प्रदेश (ग्वालियर) का रहने वाला एक व्यक्ति महिला को फोन करके बर्बाद करने की धमकियां दे रहा है। इसके साथ उसके दो बच्चों और एक बेटी को मारने की धमकी देता है। इससे महिला मानसिक तौर पर आहत हो गई और आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से तंग आकर महिला ने बीपी की 20 गोलियां एकसाथ निगल लीं।
विज्ञापन


इसके बाद महिला जैसे की सचिवालय की वर्षा शालिका के पास पहुंची तो बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग महिला को अस्पताल ले गए। पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसके अलावा महिला के फोन की डिटेल की छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ बालूगंज में मामला दर्ज
महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने 2018 में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने महिला को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया है। महिला ने दोबारा से आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed