ओवरटेक करने की जल्दबाजी में कुचल दी आठ साल की मासूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों की आपसी जल्दबाजी में आठ साल की बच्ची की मौत मौत हो गई। एक प्राइवेट बस से आगे निकलने के चक्कर में सरकारी बस ने ओवर टेक किया और सड़क पार कर रही छात्रा को कुचल दिया। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्रा की पहचान कशिश गांव ऐमरी पोस्ट ऑफिस बंसतपुर के तौर पर हुई है। कशिश नडूखर प्राइमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। हादसा सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ।
वह बस से उतर कर सड़क पार कर रही थी तभी अचानक सामने से आ रही एचआरटीसी बस की चपेट में आ गई। करीब 78 फुट आगे तक बस उसे घसीटती हुई ले गई। कशिश के पिता सुरेश कुमार निजी कंपनी में काम करते हैं। पांच भाई बहन हैं। इनमें से कशिश चौथे नंबर पर थी। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
एएसपी (ग्रामीण) संदीप धवल ने कहा कि शुरूआती जांच में आरोपी चालक की लापरवाही सामने आ रही है। यह बीते दो साल से इस रूट पर बस चला था। स्कूल टाइम में जब दो बसें एक स्टॉप पर सवारियां उतार रही थी तो आरोपी चालक ने प्राइवेट बस से आगे बढ़ने के चक्कर में ओवर टेक किया इस वजह से सड़क पार कर रही छात्रा कुचली गई और उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक के खिलाफ थाना सुन्नी में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा कायम कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
ऊना के समीप बरनोह गांव में बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोशन लाल सोमवार सुबह बरनोह में किसी काम के चलते हाईवे के किनारे जा रहा था।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर गंभीर चोट आई थी। लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां रोशन लाल को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुजानपुर में कार पलटी, एक की मौत
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के विश्रामगृह के समीप एक नैनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई है, जबकि चालक सहित पांच अन्य घायल हो गए हैं। नैनो कार में सवार छह लोग नगरोटा बगवां में आयोजित एक समागम से वापस अपने घर हडवाड़ जिला बिलासपुर जा रहे थे।
सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे जैसे ही कार विश्रामगृह सुजानपुर के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार को जोगेंद्र सिंह चला रहा था, जबकि कृष्ण कुमार, ताराचंद, धर्मचंद, माया और अमृति देवी कार में सवार थे। हादसे में अमृति देवी कार के नीचे दब गई थी। वहीं कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर कार के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला।
इस दौरान सभी घायलों को पुलिस ने सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल कृष्ण कुमार और अमृति देवी को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन कृष्ण कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।