{"_id":"5774af5f4f1c1b454879afce","slug":"8-caught-impersonating-in-state-bank-of-india-clerk-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के आठ और मुन्ना भाई धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के आठ और मुन्ना भाई धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई क्लर्क भर्ती मामले में फरार आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इन्हें जिला कचहरी चक्कर के समीप पकड़ा। सभी आरोपी अग्रिम जमानत के सिलसिले में आए थे। पुलिस की टीम पहले से ही आरोपियों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
इनके फोटो पुलिस के पास थे। जिसके आधार पर इन्हें पकड़ा गया। यह वह आरोपी है जिन्होंने परीक्षा में अपनी जगह किसी दूसरे को बिठाया था। उन नौ आरोपियों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। इसके अलावा एक अभ्यर्थी भी गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सभी 18 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज है। ये नौ आरोपी वीरवार को स्थानीय अदालत में पेश किए जाएंगे। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन