{"_id":"5b8c1f5442c792466c101d68","slug":"71535909716-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाडेल के ग्लैन जंगल में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाडेल के ग्लैन जंगल में मिला युवक का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाडेल के ग्लैन जंगल में एक युवक का शव मिला है। इसकी पहचान सिरमौर निवासी वीरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। युवक शिमला शहर के निजी होटल में गाइड था और 15 अगस्त से गायब था। इसकी गुमशुदगी की रपट 17 अगस्त को परिजनों ने थाना सदर में दर्ज करवाई गई थी। शव के पास कीटनाशक दवा की एक खाली शीशी और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे कुछ मजदूर कुमार हाउस से अनाडेल के रास्ते से घर जा रहे थे। इसी बीच मजदूरों को ग्लैन के जंगल की ओर से तीखी दुर्गंध आई। मजदूर जंगल की तरफ गए, तो जंगल में सड़ी-गली हालत में युवक का शव दिखाई दिया। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस थाना बालूगंज में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी ले गई।
विज्ञापन
शव पूरी तरह से सड़ने की वजह से उसकी शिनाख्त करने में काफी परेशानी हुई। बालूगंज पुलिस ने संबंधित थानों को मृतक युवक के बारे में विवरण भेजा। इस पर थाना सदर की ओर से सूचना दी गई कि 17 अगस्त को उनके थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज हुई है। रविवार को पुलिस ने परिचितों को बुलाकर युवक की शिनाख्त करवाई। कपड़ों से उसकी पहचान हो गई। युवक इतने दिनों से गायब था और इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज थी, बावजूद पुलिस युवक की तलाश नही कर पाई।
विज्ञापन
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि जहां युवक का शव मिला है, वहां पर कीटनाशक दवा की खाली शीशी भी बरामद हुई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की हो, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।