फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The crusher of the brother of IAS running without documents

बिना दस्तावेज के चल रहा आईएएस के भाई का क्रशर, पुलिस ने मारा छापा

Mon, 22 Jan 2018 02:04 PM IST
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 22 Jan 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
The crusher of the brother of IAS running without documents
खनन माफिया के खिलाफ स्मार्ट पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शिमला शहर के साथ लगते जुब्बड़ के बडमैण में एक क्रेशर पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर टिप्पर, जीसीबी मशीन और रेत-बजरी के ढेर पाए गए।
विज्ञापन


वहां मौजूद कर्मचारियों से जब क्रेशर के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाए। जब मोबाइल पर क्रेशर मालिक मनीष से बात की गई तो उसने पुलिस से कहा कि वह दुबई में है और अभी उनकी क्रेशर मंजूरी के पेपर लगभग तैयार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर से खनन अधिकारियों से भी बात की उन्होंने ने कहा कि इस तरह के किसी भी क्रेशर को कोई मंजूरी नहीं मिली है। पुख्ता सूत्र बता रहे हैं कि यह क्रेशर एक आईएएस अफसर का भाई कई सालों से चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप

The crusher of the brother of IAS running without documents

खनन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसके खिलाफ एफआईआर या कोई भी कार्रवाई करने से आज तक बचता रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा की अगुवाई में रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जंगल में स्थित क्रेशर पर छापामारी की गई। पुलिस ने वहां मौके पर दो व्यक्तियों से पूछताछ की पहले उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम उन्होंने कहा कि वह तो यहां किरायेदार के तौर पर रह रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि इस जंगल में तुम किसके किरायेदार हो और क्या करते हो तो वह फंस गए। थोड़ा सख्ती से पूछने पर उन्होंने बताया कि वे ही इस क्रेशर की देख रेख करते हैं, और यहां एक क्रेशर के लिए मैनेजर भी मालिक की ओर से रखा गया है।

वह अभी यहां नहीं है। मौके पर पत्थरों, रेत और रोड़ी के ढेर लगे हुए थे। यहां जंगल की तरफ कच्ची सड़क भी निकाल रखी है अब यह जांच का विषय है कि यह सड़क क्रेशर मालिक ने अपनी मलकीयत में निकाल रखी है या फिर किसी ने वन भूमि पर निकाल दी। इस पूरे इलाके को देखकर पुलिस भी हैरान थी। यहां बेरोक टोक यह काम काफी समय से चल रहा था।

खनन विभाग से मदद मांगी; जवाब मिला, गाड़ी नहीं है कैसे आएं

The crusher of the brother of IAS running without documents

खनन अधिकारी को जब पुलिस ने मौके से फोन कर बुलाया तो पहले जवाब मिला कि आज छुट्टी है और स्टाफ नहीं है। जब जोर देकर कहा कि आप भी कार्रवाई में मदद करें तो कहा गया कि मौके पर पहुंचने के लिए हमारे पास गाड़ी नहीं है।

इस पर पुलिस ने अपनी एक गाड़ी खनन महकमे की टीम के लिए शिमला भेजी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

इस पूरे मामले से एक बात तो साफ है कि किसी के मिलीभगत के बिना शहर के नजदीक बिना अनुमति के क्रेशर चलाना मुमकिन नहीं है। मौके पर थाना एसएचओ सुन्नी और उनकी टीम मुआयना करने में जुटी रही।

अवैध लग रहा क्रेशर : डीएसपी

The crusher of the brother of IAS running without documents

डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि गुप्ता सूचना मिली थी कि बडमैण में एक बिना मंजूरी के क्रेशर चल रहा है। मौके पर दबिश दी गई, वहां मौजूद कर्मचारी क्रेशर चलाने से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

क्रेशर मालिक से मोबाइल पर बात की गई उसने कहा कि क्रेशर चलाने की मंजूरी के दस्तावेज लगभग तैयार है। इस पर खनन महकमे के अधिकारियों को भी मौके पर कार्रवाई के लिए बुलाया गया है। साफ है कि इस क्रेशर को अवैध तौर पर चलाया जा रहा है।

क्या कहता है खनन विभाग
स्टेट जियोलाजिस्ट रजनीश शर्मा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को संबंधित अधिकारी से इस बारे में पूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी। उधर, खनन अधिकारी का दावा है कि मौके पर चालान किया गया है।

उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से पांच सीधे सवाल

The crusher of the brother of IAS running without documents

सवाल : नालदेहरा के पास बडमैण में पकड़े गए अवैध क्रेशर संचालक के खिलाफ क्या एफआईआर होगी?
जवाब : बिना अनुमति चल रहे क्रेशर के संचालक के खिलाफ सौ फीसदी एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। मामले की छानबीन के आदेश दिए जाएंगे।

सवाल : पूरे प्रदेश में चल रहे अवैध क्रेशरों की क्या जांच होगी?
जवाब : प्रदेश भर में क्रेशरों की परमिशन जांची जाएगी। अवैध रूप से चल रहे क्रेशर बंद किए जाएंगे।

सवाल : जिन अफसरों की मिलीभगत से अवैध क्रेशर चल रहे हैं, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?
जवाब : अवैध क्रेशर के संचालन में अगर अफसर संलिप्त पाए गए या उनके स्तर पर लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

सवाल : खनन माफिया पर लगाम कसना भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल था, क्या इस पर कोई कार्रवाई शुरू हुई?
जवाब : खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, ऊना और कांगड़ा में कार्रवाई की गई है।

सवाल : खनन माफिया के खिलाफ सरकार का एक्शन प्लान क्या रहेगा?
जवाब : खनन माफिया के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने और हर महीने इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed