फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7 Year Old Girl Raped in shimla.

शौच के लिए निकली सात साल की बच्ची से दुराचार

Sun, 09 Aug 2015 09:53 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
7 Year Old Girl Raped in shimla.

शौच के लिए गई सात साल की बच्ची से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। सुबह करीब आठ बजे ओल्ड बस स्टैंड से बच्ची को उठाकर लालपानी के जंगल में वारदात को अंजाम दिया गया। मामला हिमाचल के शिमला का है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रविवार शाम तक करीब दो दर्जन संदिग्धों को थाने बुलाकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बच्ची को मेडिकल के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है।

विज्ञापन


ओल्ड बस स्टैंड के पास मजदूर परिवार रह रहा है। रविवार सुबह करीब आठ बजे बच्ची शौच के लिए घर से निकली। घर में टॉयलेट न होने की वजह से परिवार पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करता है। बच्ची जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने बच्ची की तलाश इधर- उधर की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शौचालय के बाहर से उठा ले गया दरिंदा

7 Year Old Girl Raped in shimla.

बच्ची को गायब हुए करीब दो घंटे का समय हो चुका था। आस पड़ोस और परिजन अब इसे अपहरण का मामला मान कर चल रहे थे। इससे पहले की वह पुलिस को सूचित करते, बच्ची लौट आई। इसकी हालत देखकर परिजन समझ गए कि कुछ गलत हुआ है। पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोई व्यक्ति बच्ची को शौचालय के बाहर से ले गया।

उसे घर से करीब डेढ़ किलोमीटर नीचे लालपानी के जंगल में ले गया और फिर दुराचार किया गया। पुलिस मानकर चल रही है कि वारदात किसी परिचित ने ही अंजाम दी होगी, जिसे शायद बच्ची भी पहचानती है। किसी बहाने से वह उसे अपने साथ ले गया। सूचना के बाद एएसपी सिटी के नेतृत्व में टीम वारदात स्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए।

आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीम

7 Year Old Girl Raped in shimla.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम का गठन किया गया। इसमें एएसपी की निगरानी में दो डीएसपी, इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। आरोपी को खोज निकालने के लिए पुलिस ने झोंक दी है। अलग- अलग टीमें अपने अपने स्तर पर काम कर रही हैं।

एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि रविवार सुबह करीब दस बजे फोन पर सूचना दी गई कि यहां बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। हालांकि अपहरण की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बच्ची का आईजीएमसी में मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed