{"_id":"5c272e33bdec2256eb0d1b19","slug":"7-lakh-rupee-fraud-on-the-name-of-lottery-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी के लालच में गंवा दिए सात लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉटरी के लालच में गंवा दिए सात लाख रुपये
Sat, 29 Dec 2018 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक सप्ताह पूर्व पाकिस्तान के आईएसडी कोड नंबर से आई वीडियो कॉल से ठगी की राशि 2.30 लाख से बढ़कर सात लाख रुपये हो गई है। हालांकि पीड़ित ने 2.30 लाख रुपये की राशि की ठगी होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है, लेकिन व्यक्ति के विभिन्न खातों से सात लाख रुपये की राशि उड़ी है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह लॉटरी के लालच में व्यक्ति ने 2.30 लाख रुपये बिहार के किसी बैंक खाते में जमा करवा दिए। लॉटरी के लालच में उसने अपनी सारी जानकारी उक्त व्यक्ति को दे दी। इसके बाद व्यक्ति के विभिन्न खातों से शातिरों ने करीब पौने पांच लाख रुपये और उड़ा लिए।
विज्ञापन
व्यक्ति करीब सात लाख रुपये की राशि लॉटरी के झांसे में आकर खो चुका है। हालांकि, पाकिस्तान आईएसडी कोड से आई कॉल बिहार से की गई थी। 2.30 लाख की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट की पहचान कर ली थी, लेकिन अब व्यक्ति के विभिन्न खातों से करीब सात लाख निकाले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक अकाउंट की पहचान कर पुलिस की एक टीम को बिहार रवाना कर दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस के पास व्यक्ति ने पहले 2.30 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन व्यक्ति के विभिन्न खातों से करीब सात लाख रुपये उड़ाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि अकाउंट नंबर की पहचान कर पुलिस की एक टीम को बिहार भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।