फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   68 Lakh Old Currency Notes Recovered in Shimla Uco Bank theft Case.

नहीं चले पुराने नोट, चोरी किए 68 लाख वापस छोड़ गए चोर

Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
68 Lakh Old Currency Notes Recovered in Shimla Uco Bank theft Case.

नोटबंदी के चलते चोरी किया पुराने नोटों से भरा एक बैग चोर खुद बैंक के बाहर फेंककर चले गए। चोरी किए 1.3 करोड़ में से 68 लाख के नोट बैंक के बाहर मिले। माना जा रहा है कि बैंकों में ये पैसा जमा न होने के कारण चोरों ने ऐसा किया। मामला शिमला का है।

विज्ञापन


शिमला के यूको बैंक की माल रोड स्थित मुख्य शाखा से चोरी हुए 1.3 करोड़ के पुराने नोटों के मामले में बड़ी सफलता मिली है। चोरी हुए नोटों में से 68 लाख रुपए के नोट बैंक की पिछली तरफ एक बैग से मिले हैं। शिमला पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि नोटबंदी के चलते जब ये नोट किसी काम के नहीं रहे तो शातिर इन्हें वापस छोड़ गए। मगर इन्हें कब और किसने यहां रखा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बैग मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने बैग कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से चोरी हो गया था नोटों से भरा ट्रंक, आधे वापस छोड़े

68 Lakh Old Currency Notes Recovered in Shimla Uco Bank theft Case.

नोटों की गिनती के बाद पता चला कि कुल 68 लाख के नोट वापस मिले हैं। बाकी नोटों का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है। शिमला पुलिस के अनुसार बैंक से 500 और 1000 के पुराने नोटों से भरा एक ट्रंक 26 दिसंबर को चोरी हो गया था।

ट्रंक में एक करोड़ तीन लाख रुपये थे जिन्हें नैना टिक्कर ब्रांच से जमा कराने के लिए लाया गया था। चोरी की इस घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज में हुआ था जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवाई।

एसपी शिमला डीडब्‍ल्यू नेगी का कहना है कि 68 लाख रुपए के नोटों से भरा बैग मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed