{"_id":"594036df4f1c1bfe0a8b4702","slug":"61497380575-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, बेटा घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, बेटा घायल
दढ़ियाल। दवा लेकर बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा घायल हो गया। घटना के बाद भाग रही ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है।
क्षेत्र के ग्राम सीरका निवासी किसान देवेंद्र सिंह की पत्नी कृष्णा देवी मंगलवार दोपहर अपने बेटे गौरव के साथ बाइक से दढ़ियाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने गई थी। घर वापस आते समय सीरका-कुंडेसरा संपर्क मार्ग पर ग्राम जटपुरा के पास ओवरटेक करते समय बाइक भूसी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई थी। इस दौरान बाइक से गिरी महिला को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी जबकि हादसे में बाइक चला रहा महिला का बेटा गौरव भी गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके से भाग रही ट्रैक्टर ट्राली का ग्रामीणों ने जब पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया था। सूचना पर पुलिस और महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। साथ ही बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जबकि घायल बेटे को निजी अस्पताल के यहां भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। महिला के तीन पुत्र और एक पुत्री है। महिला के भतीजे बचन सिंह की तहरीर पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।