फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6 men duped on pretext of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर छह युवकों से दो करोड़ की ठगी

Fri, 31 Mar 2017 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Fri, 31 Mar 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
6 men duped on pretext of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर हिमाचल के जिला ऊना के नारी गांव के छह युवकों से दो करोड़ की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों ने मामले को लेकर संझोट गांव के दो लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह को शिकायत भी सौंपी है।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच का जिम्मा ऊना सदर थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नारी निवासी ताजिंद्र पाल, साहिब सिंह, रणजीत सहित अन्य युवकों ने बताया कि संझोट गांव के दो लोगों ने उनसे विदेश में अच्छी नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर जालसाजों की बातों में आकर सभी ने पैसा जमा करवा दिया। पैसा जमा होने के काफी समय बाद जब विदेश से वीजा नहीं आया तो पीड़ितों ने उनसे पूछताछ की। इस पर वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित युवकों के अनुसार कुछ समय बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी का मोबाइल बंद आने लगा। जब वह उसके घर पहुंचे तो पता चला कि पिछले काफी समय से वह घर पर नहीं आया है और न ही उसका कोई अता-पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चारों ने वीरवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचकर ठगी की शिकायत सौंपी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर उनको शिकायत मिली है, जिसको ऊना थाना प्रभारी को जांच के लिए भेज दिया है। जल्द मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी और सच्चाई का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed