{"_id":"5c87ec7cbdec221420473b9a","slug":"51552411772-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बासी खाना परोसने पर 13 ढाबा संचालकों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों को बासी खाना परोसने पर 13 ढाबा संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के जिस लक्कड़ बाजार के ढाबों में आए दिन आईजीएमसी अस्पताल आने-जाने वाले सैकड़ों मरीज और तीमारदार खाना खाते हैं, वहां कुछ ढाबों में लोगों को खराब और बासी खाना परोसा जा रहा है।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त डॉ. विजया की अगुवाई में दुकानों और ढाबों पर छापामारी की। टीम ने 28 दुकानों और ढाबों पर खाद्य पदार्थों को चेक किया। 13 दुकानों पर बासी खाना पाया गया जिसे टीम ने मौके पर ही फिंकवा दिया। इनमें सफाई व्यवस्था देखकर भी टीम दंग रह गई। एक नामी ढाबे में छत की पपड़ी लोगों को परोसे जा रहे खाने में गिर रही थी। एक ढाबा ऐसा था जहां मांसाहारी और शाकाहारी खाने के लिए एक ही बर्तनों का इस्तेमाल हो रहा था। कुछ ढाबों से टीम ने बासी दाल, सब्जियां, मिक्स मसाले, भर्ता आदि फिंकवाया। चेकिंग के दौरान छह दुकानें ऐसी मिली जो बिना लाइसेंस चल रही थीं। इनमें लोगों को जूस, मोमोज और बर्गर आदि परोसे जा रहे थे।
इनमें जूस की तीन दुकानें मौके पर ही बंद करवाई गई। बाकी तीन ढाबों और मोमोज विक्रेता को बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर नोटिस जारी किए हैं। इन्हें 14 दिन में इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
मांसाहारी खाने को रंग से कर रहे जहरीला
नॉन वेज ढाबों में रंग मिलाकर खाने को जहरीला किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान कई ढाबा संचालकों को चेतावनी जारी की गई। खाने में ज्यादा रंग से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ढाबा मालिकों को अखबार में खाना न परोसने को भी कहा गया। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
जारी रहेगी कार्रवाई
ज्यादातर दुकानों में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई है। कई दुकानों पर बासी खाना मिला है जिसे नष्ट किया है। बिना लाइसेंस चल रही दुकानों समेत कुल 13 दुकानों और ढाबों को नोटिस दिए गए हैं। आगे भी विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
-डॉ. विजया, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग