{"_id":"5aad41954f1c1bbb758b60c1","slug":"51521303957-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिसिन ओपीडी बाहर मरीज के तीन हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिसिन ओपीडी बाहर मरीज के तीन हजार उड़ाए
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी में मरीजों के साथ चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में एक व्यक्ति की जेब से चोर ने तीन हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना होने के बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत आईजीएमसी स्थित पुलिस पिकिट में भी की है। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम ओपीडी पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर को पहचानने की कोशिश भी कर रही थी।
घटना सुबह साढ़े नौ से पौने दस बजे के करीब है। मूल रुप से हमीरपुर के रहने वाले व्यक्ति रूटीन चेकअप करवाने के लिए मेडिसिन ओपीडी आए थे। इस बीच वह ओपीडी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भारी भीड़ के कारण ओपीडी में खड़े शातिर चोर ने उनकी जेब से पैसे निकाल लिए और नौ दो ग्यारह हो गया। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि इस तरह की सूचना उन्हें मिली है। वहीं अब पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि ओपीडी में गश्त बढ़ाई जाए।