{"_id":"56f2b2444f1c1b134ff14d24","slug":"50-thousand-rupee-fraud-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी बताकर खाते से उड़ाए 50 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मी बताकर खाते से उड़ाए 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
शातिर ने खुद को बैंक का कर्मी बताकर एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कही और एटीएम नंबर व कोड नंबर ले लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले की समैला पंचायत में एक व्यक्ति फर्जी फोन कॉल से ठगी का शिकार हो गया। मंगलवार को अंजान नंबर से कॉल कर शातिर ने बैंक संबंधी जानकारी लेकर 50 हजार रुपये व्यक्ति के खाते से उड़ा दिए। बल्द्वाड़ा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार समैला पंचायत के बच्छवाड़ गांव निवासी दुर्गा दास को मंगलवार को दोपहर दो बजे मोबाइल फोन पर 918538868937 नंबर से कॉल आई। उक्त व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा दास ने कहा कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मी बताकर एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कही।
विज्ञापन
शातिर ने दुर्गादास से एटीएम को अनब्लॉक करने के लिए एटीएम नंबर व कोड नंबर मांगा। दुर्गादास ने कॉल करने वाले व्यक्ति को बैंक कर्मचारी समझ कर अपना एटीएम नंबर बता दिया। उसके बाद शातिर ने दुर्गादास के खाते से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। दुर्गादास को
विज्ञापन
ठगी का पता तब चला जब उसके मोबाइल नंबर पर पैसा निकालने का मैसेज आया। उसके बाद दुर्गादास ने आनन-फानन में बैंक में इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।