{"_id":"c95fb05b51d5f73e961e0d3acd73a075","slug":"5-lakh-theft-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान! दिन दहाड़े कारोबारी के घर से पांच लाख चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हे भगवान! दिन दहाड़े कारोबारी के घर से पांच लाख चोरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू धर्मपुर मार्ग पर बर्तन कारोबारी के घर में शातिरों ने दिनदहाड़े चोरी करके करीब पांच लाख की कीमत के ज्वेलर उड़ा लिए। शातिरों ने वारदात को अंजाम बुधवार को सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे के बीच में दिया।
विज्ञापन
उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने पहले मकान के मुख्यद्वार का तोला तोड़ा। फिर अंदर दाखिल होकर एक कमर के अंदर रखी अलमारी का लाकर तोड़कर आभूषण चुराए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरीश चढ्ढा धर्मपुर मुख्य बाजार में बर्तन और क्राकरी का कारोबार करते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सुबाथू रोड स्थित घर रहते हैं। उसकी पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है।
विज्ञापन
वारदात के दिन बुधवार को सुबह हमेशा की तरह हरीश अपनी दुकान खोलने चले गए। उसकी पत्नी स्कूल में चली गई। दोपहर करीब ढ़ाई बजे जब पत्नी घर वापिस पहुंची तो मकान के ताले टूटे हुए पाए।
अंदर जाकर देखा को लाकर टूटा था और सारे आभूषण गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रभावित के मुताबिक करीब पांच लाख के आभूषण चोरी हुए हैं।
उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर रघुवीर ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभावित को चोरी सामान का बिल लाने के लिए कहा गया है, इसके बाद ही चोरी हुए सामान का आंकलन किया जाएगा।
हो सकता कोई भेदी
पुलिस को अंदेशा है कि यह काम किसी घर के भेदी का है। लॉकर कहां हैं? घर में कब-कब कोई नहीं होता? घर को जाने वाले रास्ते में किस वक्त आम लोगाें की चहलकदमी सबसे कम रहती है, इसकी बारीकी से रेकी की गई है। पुलिस ने संदिग्धों को दिखते ही पुलिस थाना में सूचना देने की बात कही है।