{"_id":"57bdab414f1c1b7f59d503eb","slug":"4-years-imprisonment-to-accused-in-wife-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी, पति को मिली सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी, पति को मिली सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना के लिए उसके पति संजय कुमार को 4 वर्ष के कठोर कारावास और 15 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर की खंडपीठ ने सरकार की अपील को स्वीकार करते हुए यह सजा सुनाई। मामले के अनुसार सोलन जिले की अर्की तहसील के संजय कुमार की शादी वर्ष 2008 में लता से हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ समय बाद पति संजय कुमार और परिवार के सदस्य उसे दहेज के लिए तंग करने लगे, जिस कारण लता ने आत्महत्या कर ली। मामला दर्ज होने के बाद दोषियों के खिलाफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोलन के समक्ष मुकदमा चलाया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2010 को सेशन कोर्ट ने दोषियों को निर्दोष ठहराया। निचली अदालत में दोष साबित करने में नाकाम रही सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड का विश्लेषण करने पर पाया कि दोनों ने मिल कर लता को मारने के लिए विवश किया।
दोषी संजय कुमार ने बच्चों के भरण पोषण का हवाला देते हुए सजा कम किए जाने की गुहार लगाई थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।