{"_id":"6a89793ac818fb9c6209f8cc","slug":"locked-house-in-kharwani-urga-stole-cash-jewellery-and-household-items-left-gas-cylinder-open-korba-news-c-1-1-noi1487-4638286-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोरबा में सूने मकान में लाखों की चोरी, चोरों ने खुला छोड़ दिया गैस सिलेंडर; बड़ी अनहोनी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोरबा में सूने मकान में लाखों की चोरी, चोरों ने खुला छोड़ दिया गैस सिलेंडर; बड़ी अनहोनी टली
Sat, 22 Aug 2026 05:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:44 PM IST
सार
अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। चोरी के बाद चोरों ने जो किया, उससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। चोर घर के किचन में लगे गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोलकर भाग गए, जिससे घर गैस की बदबू से भर गया।
विज्ञापन
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के खरवानी गांव में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। चोरी के बाद चोरों ने जो किया, उससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। चोर घर के किचन में लगे गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोलकर भाग गए, जिससे घर गैस की बदबू से भर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी घटना नहीं घटी।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन, इंडक्शन चूल्हा, नए कपड़े और साड़ियां, चावल सहित अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया है। चोरी के बाद घर का मंजर देखकर परिजन हैरान रह गए। चोरों ने पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया था। अलमारी, बक्से और हर एक कोने की तलाशी ली गई थी।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात गैस सिलेंडर को लेकर सामने आई। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने रसोई में जाकर गैस सिलेंडर चालू कर दिया और रेगुलेटर खुला छोड़ दिया। जब परिवार घर पहुंचा तो पूरे घर में गैस की तेज बदबू फैली हुई थी। परिजनों ने तुरंत खिड़की दरवाजे खोले और गैस बंद की, तब जाकर बड़ी अनहोनी टली। पूरा परिवार पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था वापस लौटने पर यह घटना सामने और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चोरों ने गैस क्यों खोली क्या यह चोरी के दौरान हुई लापरवाही थी या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की मंशा थी क्या चोर घर में आग लगाकर साक्ष्य मिटाना चाहते थे इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से खरवानी गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत उरगा थाने में दर्ज कराई है।
इस संबंध में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोरबा के अलावा पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा में भी पतासाजी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।