{"_id":"1fa0ac9d8a85cd7738485ba63531ab13","slug":"4-5-kg-of-silver-usurped-robbers-to-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से 4.5 किलो चांदी ले उड़े लुटेरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से 4.5 किलो चांदी ले उड़े लुटेरे
ब्यूराे/अमर उजाला, कुल्लूू
Updated Wed, 16 Jul 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कुल्लू में उपमंडल बंजार की शरची पंचायत में चोर देवता घटोत्कच (खोडू) के मंदिर से तीन लाख रुपये का सामान उड़ा ले गए।
विज्ञापन
मंदिर से करीब साढे़ चार किलो चांदी और देवता के रथ में लगे आभूषण गायब हैं। इसमें सात चांदी और दो मोहरे अष्टधातु के हैं।
चोरों ने मंगलवार रात को इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद चोर 200 मीटर दूर माता गाड़ादुर्गा मंदिर में रखे दानपात्र को भी उठाकर ले गए।
इसमें करीब 25 हजार रुपये चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि चोरी हुए सामान में देवता घटोत्कच का छत्र मिल गया है जबकि माता गाड़ादुर्गा का दानपात्र कुछ दूरी पर खाली मिला।
पुलिस टीम ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है। चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। देवता घटोत्कच के कारदार रमेश कुमार ने बताया कि साढे़ चार किलो चांदी सहित कीमती आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, माता गाड़ादुर्गा के कारदार मुरारी लाल ने बताया कि चोर माता का दानपात्र उठा कर ले गए हैं और उसमें रखे हजारों रुपये निकालकर दानपात्र को घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोर माता के भंडार तक नहीं पहुंच पाए हैं। एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और सभी थाना और चौकियों को अलर्ट कर दिया है।