चीखती-चिल्लाती रही बुजुर्ग मां, इकलौते बेटे ने नहीं दिखाया रहम, मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला के रोहड़ू इलाके के दलगांव पंचायत के खशकंडी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटाड़ा में बतौर चपड़ासी कार्यरत है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे आरोपी कृष्ण चंद(38) की अपनी माता कागल देवी(68) के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई।
बहस के दौरान बेटे ने गुस्से में आकर घर के आंगन में रखी कुदाली से मां पर जानलेवा हमला कर दिया। कागल देवी चिल्लाती रही मगर हैवान बना बेटा तब तक मां पर कुदाली से वार करता रहा जब तक वह मर नहीं गई।
मौके पर पहुंचे गांववाले, हालत देख सब रह गए सन्न
आसपास के ग्रामीण महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। हत्या के बाद कृष्ण चंद भाग न जाए इसलिए स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
कृष्ण चंद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुदाली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शाम को मौके पर छानबीन करने के बाद कागल देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया।
डीएसपी रोहड़ू मदन कांत शर्मा ने बताया कि पारिवारिक कलह में कृष्ण चंद ने अपनी बुजुर्ग मां की हत्या की है। घर के आंगन में ही कुदाली से कागल देवी को मारा है। स्थानीय ग्रामीणों ने कृष्ण चंद को भागने नहीं दिया।
पुलिस के पहुंचने तक ग्रामीणों ने उसे पकड़े रखा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।