{"_id":"5ca7953bbdec22764d26f923","slug":"31554486587-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार के टायर खोल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार के टायर खोल ले गए चोर
Sat, 06 Apr 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में चोरों ने शहर से कुछ वाहनों को भी चुरा लिया था। इसमें से एक वाहन बाद में बरामद कर लिया गया था लेकिन अब चोरों ने एक बड़े अधिकारी के वाहन के चारों टायर चुरा लिए। चोरी की वारदात टुटू क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के अंडर सेक्रेटरी की कार के टायरों को चोरों ने उड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक लोक सेवा आयोग के अवर सचिव योगराज शर्मा ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक योगराज शर्मा ने टुटू में गैस स्टोर के पास कार पार्क की थी।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मारुति-800 कार एचपी 03-4343 के चारों टायर गायब थे। उन्होंने जतोग पुलिस चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। योगराज शर्मा ने बताया कि चौकी में उनके बयान दर्ज किए हैं। शहर में इससे पहले भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर में पार्किंग की कमी के चलते हजारों वाहन सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। ऐसे में इस वारदात से वाहन मालिकों में दहशत है। लोगों ने पुलिस महकमे से आग्रह किया है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
शहर में पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें
शहर में आए दिन गाड़ियों के चोरी होने के मामले सामने आते रहे हैं। बीते माह भी शहर के कई इलाकों से गाड़ियां चोरी हो गईं थीं। कई इलाकों में गाड़ी के शीशे तोड़ने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि शातिरों के खौफ के बावजूद भी शहरवासियों को सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।